DIGITAL BROTHERHOOD

COMPUTER TRAINING INSTITUTE
PHOOLPUR, AZAMGARH

post image

सरकार एलपीजी (Indane, Bharat Gas, Hp gas) गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देती है ताकि हर घर में गैस कनेक्शन हो और लोगों को फायदा मिलें। सरकार ने LGP की सभी एलपीजी सेवाओं को ऑनलाइन भी कर दिया हैअब आप एलपीजी गैस की बुकिंग से लेकर कई अन्य काम भी ऑनलाइन www.mylpg.in पर कर सकते हैं। इसकी मतलब है कि अब आप इंडेन,एचपी और भारत एलपीजी गैस को ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैंअब जब एलपीजी सेवाओं से सम्बंधित सभी काम ऑनलाइन हो रहे हैं तो यह भी जरुरी है कि आपको मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी भी आपके सही अकाउंट में आपको आसानी से मिल जाए। एलपीजी की सब्सिडी भी आपको ऑनलाइन ही मिलने लगी है।

 

हालाँकि हमारे सामने ऐसे भी कई मामले आये हैं। जहां उपभोक्ता को मिलने वाली सब्सिडी की रकम गैस कर्मचारी के अकाउंट में पहुंच गई। इसलिए अगर आपके अकाउंट में सब्सिडी की राशि नहीं पहुंच रही है तो सब्सिडी स्टेट्स चेक करें। आप आसानी से my LPG subsidy ऑनलाइन देख सकते हैंइसका सीधा सा मतलब है कि आपको अपने एलपीजी गैस की सब्सिडी का स्टेटस चेक करने के लिए भाग-दौड़ करने की जरुरत नहीं है बल्कि आप घर बैठे ऑनलाइन सब्सिडी स्टेट्स चेक कर सकते हैं। साथ ही आप कॉल कर के भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ साथ हमने जैसे आपको बताया है कि आप एलपीजी गैस (भारत गैसइंडेन गैस और HP गैस) को ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैंइसके अलावा आप एलपीजी गैस के लिए ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। अगर आप नया एलपीजी कनेक्शन लेना चाहते हैं तो आप इसके लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप माय एलपीजी गैस बुकिंग ऐप का भी इस्तेमाल इसके लिए कर सकते हैं। हालाँकि आज हम आपको मात्र यह बताने वाले कि  आप अपने एलपीजी गैस की सब्सिडी स्टेटस को कैसे देख सकते हैं।

 

 

 

कैसे जाँचे अपनी LPG सब्सिडी का स्टेटस?

 

चलिए हम आपको बताते है कि अगर आपके अकाउंट में सब्सिडी की राशि ना आए तो इसकी जानकारी लेने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं। सबसे आसान और बेहतर तरीका है कि आप ऑनलाइन सब्सिडी स्टेट्स चेक करें।

 

 

 

ऑनलाइन सब्सिडी स्टेट्स रिपोर्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले माय एलपीजी www.mylpg.in साइट पर जाना होगा। जहां 3 गैस कंपनियों के नाम मिलेंगे। आपने जिस गैस कंपनी से कनेक्शन लिया हैउसके नाम पर क्लिक करें।

 

क्लिक करते ही नया पेज खुलेगाजिसमें कई आप्शन दिखेंगे। आप ऑनलाइन फीडबैक वाले आप्शन पर क्लिक करें। जिसके बाद कस्टमर केयर सिस्टम का एक पेज खुलेगा।

 

जिसमें आपको डिटेल भरना होगा। यानि अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और LPG आईडी।

 

आईडी डालते ही LPG से संबंधित सभी जानकारियां मिल जाएंगी। जैसे सब्सिडी की राशि कब डाली गई और कितनी राशि डाली गई ये सारी जानकारी आपको मिल जाएंगी।

 

यदि सब्सिडी की राशि आपके अकाउंट के बजाए किसी और के अकाउंट में जा रही है तो आप ऑनलाइन ही इसकी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।

 

ऑनलाइन स्टेट्स चेक और शिकायत करने के अलावा आप ऑफलाइन भी इसका पता लगा सकते हैं।

 

आगे के बिंदु

 

आप LPG गैस डिस्ट्रिब्यूटर सेंटर जाकर कन्फर्म कर सकते हैं कि उन्होंने आपके अकाउंट को लिंक किया है या नहीं। कभी-कभी बैंक की तरफ से भी दिक्कत होती है तो जिस बैंक में आपने LPG सब्सिडी फॉर्म भरा हैवहां जा कर पता कर सकते हैं कि बैंक ने आपके अकाउंट को सही इंफॉर्मेशन के साथ लिंक किया है या नहीं। ऐसा भी हो सकता है कि बैंक से तो सब्सिडी ट्रांसफर कर दी गई लेकिन अकाउंट में पैसा नहीं आया। ऐसे में आप आधार कार्ड के साथ बैंक में जाकर पता करें।

 

 

 

इसके अलावा अगर आपके आस-पास इंटरनेट की सुविधा नहीं और आपके पास बैंक या डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर जाने का भी वक्त नहीं है तो आपके लिए सबसे बेहतर आप्शन है टोल फ्री नंबर। आप टोल फ्री नंबर टोल फ्री नंबर- 18002333555 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। और हां अगर अब तक आपको माय एलपीजी सब्सिडी स्कीम के बारे में नहीं पता है और आप इस स्कीम से जुड़ना चाहते हैं तो petroleum.nic.in वेबसाइट पर जाएं और इस स्कीम से जुड़े।

 

 

 

आधार कार्ड के द्वारा ऐसे पाएं LPG सब्सिडी

 

इसके लिए सबसे पहले अपने आधार कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से लिंक करेंऐसा करने के लिए आपको अपने बैंक में विजिट करना होगाया आप ऑनलाइन भी ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा।

 

 

 

इसके बाद आपको अपने LPG कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करना होगा। इसके लिए दो चीजें आपके पास होनी जरुरी हैं। इसके लिए आपके पास आपके डिस्ट्रीब्यूटर का नाम और आपका 17 अंकों का LPG कंज्यूमर नंबर होना अनिवार्य है। इसके अलावा आपके पास आपके कनेक्शन बुकलेट की पहले पन्ने की कॉपी और आपका एक रिहाइश का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। यह आधार कार्ड से कोई दूसरा दस्तावेज होना चाहिए।

 

 

 

बिना आधार कार्ड के ऐसे पाएं LPG सब्सिडी

 

Step 1. इसके लिए आपको सबसे पहले mylpg.in पर लॉग इन करना होगा।

 

Step 2. इसके बाद आपको अपने LPG सर्विस प्रोवाइडर को चुनना होगा।

 

Step 3. अब आपको ज्वाइन डीबीटी पर क्लिक करना होगा।

 

Step 4. अब यहाँ नजर आ रहे कई ऑप्शन में आपको दूसरे यानी  ‘If you do not have Aadhaar Number Click here to join DBTL’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

author image

Mangal deep

A PHP developer is responsible for writing server-side web application logic. PHP developers usually develop back-end components, connect the application with the other (often third-party) web services, and support the front-end developers by integrating their work with the application.

Comment Box


Newsletter

Keep up on our always evolving product features and technology. Enter your e-mail and subscribe to our newsletter.



Contact Us

  1st Floor, Union Bank of India, Phoolpur, Azamgarh 276304

  7275304987,8934829573

  admin@dbcti.com, dbcomputerinstitute@gmail.com

We Are Social

hit counter hit counter