अप्रानेट का उद्देश्य अमेरिका में रिचर्स और एजुकेशन को बढ़ावा देना था. 1974 में ARPANET को कमर्शियल किया गया और टेलनेट कंपनी ने पहली बार इसका कमर्शियल इस्तेमाल किया. बाद में इसे इंटरनेट नाम दिया गया. शुरुआत में इंटरनेट पर सूचना के आदान-प्रदान के लिए TCP (ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल) का उपयोग होता था.
इंटरनेट पर पहला सफल कम्युनिकेशन यानी संचार टिम बर्न्स ली ने किया था. टिम कम्प्यूटर साइंटिस्ट थे. उन्होंने ही 1991 में वर्ल्ड वाइट वेब (WWW) बनाया. विकिपीडिया के मुताबिक, मार्च 1989 में टिम ने इन्फोर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम का प्रपोजल तैयार किया. इस तरह पहली बार इंटरनेट पर HTTP (हाईपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल) क्लाइंट और सर्वर के द्वारा संचार संभव हुआ. टिम ने स्विटजरलैंड में यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन (CERN) में नौकरी के दौरान कंप्यूटर प्रोग्राम- HTML, URL और HTTP का आविष्कार किया.
गूगल ने बदली इंटरनेट की कहानी
1972 में ई-मेल यानी इलेक्ट्रॉनिक मेल की शुरुआत हुई. रे टॉमलिंसन ने ई-मेल का ईजाद किया. 1985 में अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) ने एनएसएफनेट (NSFNET) बनाया. यह अप्रानेट से भी कई गुना बड़ा नेटवर्क था. हजारों कंप्यूटर्स को इससे जोड़ा गया. इसका मकसद भी अमेरिका में एडवांस रिसर्च और एजुकेशन को प्रमोट करना था. वर्ल्ड वाइट वेब के आविष्कार के 9 साल बाद 1998 में गूगल के आने के बाद इंटरनेट की पूरी कहानी ही बदल गई. सर्च इंजन गूगल ने इंटरनेट को तेजी से लोगों से जोड़ा.
इंटरनेट इजात के 26 साल बाद भारत में 15 अगस्त 1995 को इंटरनेट की शुरुआत हुई. विदेश संचार निगम लिमिटेड ने अपनी टेलीफोन लाइन के जरिए दुनिया के कंप्यूटरों को भारत के कंप्यूटरों से जोड़कर इंटरनेट की शुरुआत की. इंटरनेट के आगमन के तीन साल बाद 1998 में प्राइवेट कंपनियों ने इंटरनेट सर्विस सेक्टर में कदम रखा.
2021 में दोगुनी होगी यूजर्स संख्या
तेजी से डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रहे भारत में इस वक्त 45 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट उपभोक्ता हैं. तीन साल बाद यानी 2021 तक यहां इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 829 मिलियन हो जाएगी.
अभी दुनिया की आबादी 7.3 अरब है और इनमें से 3.58 अरब लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. एशिया में सबसे ज्यादा 49.7 फीसदी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. यूरोप में 17 फीसदी हैं और सबसे कम मिडल ईस्ट में 3.8 फीसदी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं.











Comment Box