DIGITAL BROTHERHOOD

COMPUTER TRAINING INSTITUTE
PHOOLPUR, AZAMGARH

post image


स्कूल, कॉलेज, दफ्तर, धर, समाज हर जगह पर व्यवहार करने के नियम तय होते हैं. इन नियमों को शिष्टाचार (Etiquettes) कहा जाता हैं.

ऐसे ही कुछ दिशा-निर्देश इंटरनेट यानि नेटलोक पर भी बनाए गए हैं. जिन्हे Netiquettes मतलब नेटाचार (इंटरनेट आचार) कहते हैं.

इस अध्याय में हम आपको Netiquettes की पूरी जानकारी दें रहे हैं. अध्ययन की सुविधा के लिए हमने इस अध्याय को निम्न भागों में विभाजित किया हैं.

Table of Content

  1. नेटिकेट्स क्या हैं –What is Netiquettes in Hindi?
  2. Internet Etiquettes in Hindi?
  3. Basic Netiquettes
  4. Sending Netiquettes
  5. Replying Netiquettes
  6. Confidentially Netiquettes
  7. आपने क्या सीखा?

नेटिकेट्स (इंटरनेट शिष्टाचार) क्या हैं – What is Netiquettes in Hindi?

शिष्टाचार समाज में सही और गलत व्यवहार की व्याख्या करते हैं. ठीक इसी प्रकार इंटरनेट पर भी उचित आचरण के लिए कुछ नियमों, दिशा निर्देशों का पालन किया जाता हैं. इन्हे Netiquettes (नेटाचार) कहा जाता हैं.

Netiquette का पूरा नाम (Full Form in Hindi) Net Etiquette अथवा Internet Etiquette होता हैं. यह ऑनलान व्यवहार के नियमों का संकलन हैं और सभी नेटीजन (Netizens) के लिए समान रूप से लागु होता हैं.

इंटरनेट भी हम इंसानों द्वारा बनाया गया हैं. और हम इंसान ही इसका उपयोग करते हैं. इसलिए नेटलोक पर भी अनुशासन बनाए रखना हमारा सामूहिक कर्त्वय बनता हैं.

और हम सबकों वेब फॉर्म, ग्रूप, वेबसाईट कमेंट, सोशल मीडिया पोस्ट, कमेंट, ईमेल आदि पर इन इंटरनेट शिष्टाचार को व्यवहार में लाना चाहिए.

यदि हम इंटरनेट पर भी अनुशासित भाषा, संयमित आचरण और दूसरों के प्रति कृतज्ञता रखते हुए उपयोग करेंगे तो हम एक बेहतर नेटीजन बन सकते हैं. और सभी के लिए एक खुशनुमा इंटरनेट अनुभव सुनिश्चित कर सकते हैं.

Internet Etiquettes Meaning in Hindi

Type of Netiquettes in Hindi?

इंटरनेट पर उचित व्यवहार के कोई आधीकारिक नियम या दिशा-निर्देश नहीं हैं. लेकिन, समय के साथ कुछ सामान्य बातें जरूर अपनाई जा रहीं हैं. जिनका पालन हम सभी को करने की सलाह दी जाती हैं और हमें अपनाना भी चाहिए.

  1. Basics Netiquettes
  2. Sending Netiquettes
  3. Replying Netiquettes
  4. Confidentially Netiquettes

Basic Netiquettes

बेसिक नेटाचार में वे सभी नियम शामिल हैं. जिनका पालन हम इंटरनेट से इतर भी करते हैं.

  1. मदद करें: नये लोगों (Newbie) की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहें. उनके द्वारा भेजे गए Emails, Comments, Questions पर जरूर अपनी उचित प्रतिक्रिया दें. क्योंकि वे अभी नेटलोक में नए है और उन्हे आपकी जरूरत हैं.
  2. संयमित रहें: किसी के बारे में अपशिष्ट शब्द, गाली-गलौच तथा असहनीय बात ना करें. यदि आप उनकी बात से सहमत नही हैं. तो अपनी असहमती दर्शाते समय कठोर शब्दों का उपयोग ना करें. और बहस करने से बचे.
  3. उपलब्ध जानकारी देंख लें: वेब फॉर्म, सवाल-जवाब मेंचतथा नय सोशल मीडिया मंच पर मदद मांगने से पहले  उपलब्ध टिप्पणियाँ जरुर पढें. क्योंकि आपकी समस्या का हल यहाँ मिल सकता हैं.
  4. एक बार गूगल कर लें: किसी से निजी तौर पर सहायता मांगने के लिए ईमेल या मैसेज भेजने से पहले गूगल करना समझदारी होगी.
  5. FAQs पढें: किसी खास उत्पाद, सेवा आदि के बारे कुछ शंका है या कोई सवाल है. तब पहले इस उत्पाद/सेवा से जुडे हुए सामान्य सवाल-जवाब (FAQs) पढ लें. सीधे अपना सवाल ना पूछे क्योंकि आपके मन में आने वाले लगभग सभी सामान्य सवालों के जवाब यहाँ पहले ही दे दिए जाते हैं.
  6. मानक भाषा: इंटरनेट पर आपके शब्द ही आपके बारें में बता रहे होते हैं. इसलिए लिखते समय मानक लिपि का ही उपयोग करें. सही और प्रचलित शब्दों में अपनी बात कहने की कोशिश करें. और व्याकरण संबंधी छोटी-मोटी अशुद्धियों के लिए अपने मैसेज को जरुर जांचले.
  7. सम्मान करें: दुसरे लोगों का सम्मान करें और उन्हे आदर सूचक शब्दों के साथ संबोंधित करना अपना नियम बना लें. जैसे; माननीय, सम्माननीय, श्रीमान, जी, नमस्कार, नमस्तेआदि.
  8. कृतज्ञ बनें: जब आपकी कोई मदद करें तो उन्हे “शुक्रिया” कहना ना भूले. और हो सके तो आप भी उनके लिए एक मदद करने की कोशिश जरूर करें. और अपनी गलती स्वीकार करने में पीठ ना दिखाए. उसे आगे बढकर स्वीकर करें तथा सुधारने के लिए काम करें.
  9. लघुरुप नियम: इंटरनेट पर बात करते समय शब्दों के लघुरूप (Abbreviations) बहुत ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं. मगर, हर कोई इनके बारे में नही जानता है. इसलिए ज्यादा प्रचलित लघुरूपों को ही अपने संदेश में शामिल करें.नही तो आपका मैसेज नए पाठकों को उलझा सकता हैं. कुछ लोकप्रिय लघुरूप नीचे दिए जा रहे हैं.
    1. BTW – By the way
    1. TTYL – Talk to you later
    1. LOL – Laughing out loud
    1. ROTFL – Rolling on the floor laughing
    1. FWIW – For what it’s worth
    1. POV – Point of view
    1. B/C – Because
    1. AYOR – At your own risk
    1. B4N – Bye for now
    1. DH – Dear husband
    1. DF – Dear friend
    1. EML – Email me later
    1. JK – Just kidding
    1. SFW – Safe for work
    1. OIC – Oh I see
    1. TYVM – Thank you very much
    1. AFAIK – As far as I know
    1. IIRC – If I recall correctly
    1. EOM – End of message
    1. C&P – Copy and paste
    1. HTH – Hope this helps
    1. NNTR – No need to reply
    1. YAM – Yet another meeting
    1. ICYMI – In case you missed it
  10. स्माईली का उपयोग: स्माईली एक मुस्कराता मानवीयचेहरे का स्टाईलिश ग्राफिक हैं. जिसका उपयोग हम भावनाएं दर्शाने के लिए करते हैं. इनका उपयोग भी सीमित मात्रा में ही करें. क्योंकि हर कोई चेहरे पढने में माहिर नही होता हैं. कुछ लोकप्रिय स्माईली और उनका अर्थ:
author image

Mangal deep

A PHP developer is responsible for writing server-side web application logic. PHP developers usually develop back-end components, connect the application with the other (often third-party) web services, and support the front-end developers by integrating their work with the application.

Comment Box


Newsletter

Keep up on our always evolving product features and technology. Enter your e-mail and subscribe to our newsletter.



Contact Us

  1st Floor, Union Bank of India, Phoolpur, Azamgarh 276304

  7275304987,8934829573

  admin@dbcti.com, dbcomputerinstitute@gmail.com

We Are Social

hit counter hit counter