DIGITAL BROTHERHOOD

COMPUTER TRAINING INSTITUTE

PHOOLPUR, AZAMGARH

DIGITAL EDUCATION
post image
दुनिया में तेजी से इंटरनेट का जाल फैल रहा है. लेकिन 1969 में जब इंटरनेट की शुरुआत हुई थी तो इसकी पहुंच सिर्फ अमेरिकी मिलिट्री तक थी. इस वक्त दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी इंटरनेट यूज कर रही है. 48 साल पहले अमेरिकी रक्षा विभाग के एडवांस्ड रिसर्च प्रोजेक्ट्स एजेंसी ने चार यूनिवर्सिटीज के कंप्यूटरों को नेटवर्किंग के जरिए जोड़कर 'इंटरनेट' युग का आगाज किया. हालांकि, तब इसे अप्रानेट (APRANET) बुलाया जाता था.

अप्रानेट का उद्देश्य अमेरिका में रिचर्स और एजुकेशन को बढ़ावा देना था. 1974 में ARPANET को कमर्शियल किया गया और टेलनेट कंपनी ने पहली बार इसका कमर्शियल इस्तेमाल किया. बाद में इसे इंटरनेट नाम दिया गया. शुरुआत में इंटरनेट पर सूचना के आदान-प्रदान के लिए TCP (ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल) का उपयोग होता था.

ऐसे हुआ था इंटरनेट पर पहला संचार

इंटरनेट पर पहला सफल कम्युनिकेशन यानी संचार टिम बर्न्स ली ने किया था. टिम कम्प्यूटर साइंटिस्ट थे. उन्होंने ही 1991 में वर्ल्ड वाइट वेब (WWW) बनाया. विकिपीडिया के मुताबिक, मार्च 1989 में टिम ने इन्फोर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम का प्रपोजल तैयार किया. इस तरह पहली बार इंटरनेट पर HTTP (हाईपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल) क्लाइंट और सर्वर के द्वारा संचार संभव हुआ. टिम ने स्विटजरलैंड में यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन (CERN) में नौकरी के दौरान कंप्यूटर प्रोग्राम- HTML, URL और HTTP का आविष्कार किया.

गूगल ने बदली इंटरनेट की कहानी
1972 में ई-मेल यानी इलेक्ट्रॉनिक मेल की शुरुआत हुई. रे टॉमलिंसन ने ई-मेल का ईजाद किया. 1985 में अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) ने एनएसएफनेट (NSFNET) बनाया. यह अप्रानेट से भी कई गुना बड़ा नेटवर्क था. हजारों कंप्यूटर्स को इससे जोड़ा गया. इसका मकसद भी अमेरिका में एडवांस रिसर्च और एजुकेशन को प्रमोट करना था. वर्ल्ड वाइट वेब के आविष्कार के 9 साल बाद 1998 में गूगल के आने के बाद इंटरनेट की पूरी कहानी ही बदल गई. सर्च इंजन गूगल ने इंटरनेट को तेजी से लोगों से जोड़ा.

भारत में इंटरनेट की एंट्री
इंटरनेट इजात के 26 साल बाद भारत में 15 अगस्त 1995 को इंटरनेट की शुरुआत हुई. विदेश संचार निगम लिमिटेड ने अपनी टेलीफोन लाइन के जरिए दुनिया के कंप्यूटरों को भारत के कंप्यूटरों से जोड़कर इंटरनेट की शुरुआत की. इंटरनेट के आगमन के तीन साल बाद 1998 में प्राइवेट कंपनियों ने इंटरनेट सर्विस सेक्टर में कदम रखा.

2021 में दोगुनी होगी यूजर्स संख्या
तेजी से डिजिटलाइजेशन की तरफ बढ़ रहे भारत में इस वक्त 45 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट उपभोक्ता हैं. तीन साल बाद यानी 2021 तक यहां इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 829 मिलियन हो जाएगी.

दुनिया में 3.58 अरब लोग करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल
अभी दुनिया की आबादी 7.3 अरब है और इनमें से 3.58 अरब लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. एशिया में सबसे ज्यादा 49.7 फीसदी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. यूरोप में 17 फीसदी हैं और सबसे कम मिडल ईस्ट में 3.8 फीसदी लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं.
author image

Mangal deep

A PHP developer is responsible for writing server-side web application logic. PHP developers usually develop back-end components, connect the application with the other (often third-party) web services, and support the front-end developers by integrating their work with the application.

Comment Box


Newsletter

Keep up on our always evolving product features and technology. Enter your e-mail and subscribe to our newsletter.



Contact Us

  1st Floor, Union Bank of India, Phoolpur, Azamgarh 276304

  7275304987,8934829573

  admin@dbcti.com, dbcomputerinstitute@gmail.com

We Are Social

hit counter hit counter